संजय शर्मा

बदायूं । जुनावई (खेड़ामानी) अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में जुनावई क्षेत्र के खेड़ामानी में 31 अक्टूबर से 03 नवंबर तक होने जा रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं 19वें पुराण प्रज्ञा पुराण कथा स्थल का भूमि पूजन गायत्री महायज्ञ के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञभगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की।

गायत्री परिजन मुरारी लाल ने कहा कि जन्मदात्री मां के बाद मातृभूमि ही हमारा जीवन पर्यन्त तक पालन पोषण करती है। नित्य नमन वंदन करें।

गायत्री शक्तिपीठ बबराला के कुलदीप शर्मा ने कहा कि यज्ञ वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है।

बरेली मंडल के उपजोन प्रभारी अजयवीर सिंह ने कहा कि यज्ञ से यश, कीर्ति और समृद्धि प्राप्ति होती है।

विधायक रामखिलाड़ी ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने विश्व का मार्गदर्शन किया और जीवन जीने की कला सिखाई।

रामचंद्र, कु.अनुष्का, कु.विमला और सत्यपाल सिंह ने वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया।

मुख्य यजमान निरोत्तम सिंह ने सपत्नीक ने भूमि पूजन किया। लक्ष्मी नारायण ने यज्ञशाला निर्माण में प्रयुक्त होने वाले औजारों का भी पूजन किया। भगवान सिंह, श्री राम यादव, प्रेमपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह ने मां गायत्री, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा, शक्तिकलश, दीप का पूजन किया। यज्ञ के पश्चात अमृत जल की वर्षा हुई। विशाल भंडारा हुआ।

भोला शंकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संचालन लक्ष्मी चंद्र ने किया। इस मौके पर निरोत्तम सिंह,डीपी यादव, मित्रपाल सिंह, सुखपाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, रामवीर सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *