संजय शर्मा
बदायूं (नाधा) । अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में न्यू ऑक्सफोर्ट कन्या हाईस्कूल नाधा में 28 से 31 अक्टूबर तक होने जा रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं 19वें पुराण प्रज्ञा पुराण कथा स्थल का भूमि पूजन पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञभगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की।

गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव ने कहा कि भूमि में अच्छे-बुरे संस्कार ग्रहण करने, आत्मसात करने की विलक्षण शक्ति होती है। यज्ञ वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इसमें वातावरण को शोधन करने की अद्भुत क्षमता होती है।
बरेली मंडल के उपजोन प्रभारी अजयवीर सिंह ने कहा कि यज्ञ से यश कीर्ति, समृद्धि और स्वर्ग की प्राप्ति होती है। जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धरती मां के आंचल में मांगलिक कार्य करने से पूर्व माता पृथ्वी का पूजन जरूर करें।
गायत्री शक्तिपीठ बदायूं के पंकज कुमार व भवेश शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ स्थल का भूमि पूजन और पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया।
मुख्य यजमान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नवनीत वार्ष्णेय, समाजसेवी विनोद यादव ने भूमि पूजन किया। जिला समंवयक (संभल) लक्ष्मी चंद्र यादव, जिला सह समंवयक संजीव कुमार शर्मा ने पं. मनोज मिश्रा ने यज्ञशाला निर्माण में प्रयुक्त होने वाले औजारों का भी पूजन किया।
आत्मीय परिजन महेश वार्ष्णेय, मालती गुप्ता अशोक गुप्ता, जयपाल, सुभाष वार्ष्णेय, भूशंकर, राजपाल यादव, रामवीर सिंह ने मां गायत्री, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा, शक्तिकलश, दीप का पूजन किया। पांच कुंडीय यज्ञ के पश्चात अमृत जल की वर्षा हुई। देवकन्याओं को भोजन कराया गया।
महेश चंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन नरेंद्रपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, लालाराम उपदेश, डाल चंद्र, प्रेमपाल सिंह, निरोत्तम सिंह, भोलाशंकर, अनेक सिंह, जगदीश यादव, रामौतार, रामसेवक, शिवम, जयपाल आदि मौजूद रहे।
