एटा -युवा कल्याण विभाग के सहयोगी संगठन युवक मंगल दल के अध्यक्ष श्री आशुतोष के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गाँव मेहनी में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के पश्चात श्री कुमार ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन मे पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पहले के लोग भी बताते हैं कि एक जीवित पौधा सौ पुत्र के समान होता है। उन्होंने बताया कि पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात है पौधे को बचा पाना अथवा संरक्षित कर पाना मुख्य बात है। सरकार अभियान चलाकर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पौधे लगवाती है, लेकिन उचित संरक्षण के अभाव में समय से पहले.ही नष्ट हो जाते हैं। धरती पर लगाये गये सभी पौधे जीवित रह जायें तो निश्चित ही भूमण्डल पर पौधों के साथ साथ हरियाली ही हरियाली नजर आयेगी। कोरोना काल में जब लोगो को ऑक्सीजन नही मिल पा रहा था। तब अॉक्सीजन के अभाव में देश में लाखों लोगों की असमय मौतें हुईं थीं। यदि पौधे नही लगाये जायेंगे तो आक्सीजन की उम्मीद कहां से की जा सकती है। पौधरोपण करना युवक मंगल दल के सोलह बिंदुओं में से एक बिन्दु भी है। जिसके तहत युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं को जनपद स्तर पर स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार मिलता है। और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिलता है। स्वच्छ आक्सीजन के लिए हरे भरे पौधों का होना जरूरी है।जिससे कि स्वास्थ्य भी हमारा सही रहे। मनुष्य भोजन पानी के आभाव में दो चार दिन जीवित रह सकता है। लेकिन आक्सीजन के आभाव में एक मिनट भी चल पाना सम्भव नही है। इस मौके पर रंजीत कुमार, अनीश, ग्रीश चन्द्र, विवेक रतन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो कैप्सन–विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण करते युवक मंगल दल अध्यक्ष आशुतोष कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *