बदायूँ : 02 सितम्बर। पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह आज 03 सितम्बर 2022 शनिवार को प्रातः 10ः40 बजे विकासखण्ड उझानी अन्तर्गत ग्राम विहार हरिचन्द्र में राधाष्टमी के अवसर पर आयोजित गो पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यहां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं समस्त पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सांय 04 बजे निरीक्षण भवन बदायूँ पहुंचेगे एवं सांय 05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, सांसद, विधायक, समस्त ब्लॉक प्रमुखगण के साथ लम्पी स्किन डिसीज(एलएसडी) बीमारी के प्रसार को रोकने तथा उपचार के सम्बंध में बैठक आयोजित करेंगे। सांय सात बजे बदायूँ से आंवला को प्रस्थान करेंगे।
—-