रिपोर्ट ::- रामू कठेरिया

*बरेली सिरौली* । रामगंगा में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे को मगरमच्छ ने पकड़ लिया । मछुआरे के चिल्लाने पर साथियों ने पानी में कूद गए साथियों को देख मगरमच्छ मछुआरे को छोड़कर भाग गया। इस घटना से दहशत बनी हुई है।

सिरौली के मोहल्ला पांडान के बुद्धि रामगंगा नदी पर मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। रामगंगा नदी में जाल बिछाते समय गहरे पानी में बुद्धि तैर रहे थे। इसी दौरान एक मगरमच्छ ने उनकी दोनों टांगें मुंह में दबा ली। बुद्धि ने चीखना शुरू कर दिया। उनके साथी तुरंत पानी में कूद गए। पानी में ज्यादा हलचल होने के मगरमच्छ बुद्धि को जख्मी हालत में छोड़कर पानी में फरार हो गया। आनन-फानन में बुद्धि के साथियों ने बुद्धि को अस्पताल पहुंचाया। वहीं जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि सिरौली क्षेत्र में पिछले 1 साल से मगरमच्छ को देखा जा रहा है। लेकिन वन विभाग की टीम अभी तक मगरमच्छ को पकड़ने में असमर्थ रही है। बुद्धि की टांगों में 70 टांके आए हैं। वहीं बुद्धि गरीबी स्थिति से गुजर रहा है। बुद्धि बुरी तरह से जख्मी हो चुका है। अब उसके परिवार के आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सिरौली में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। घटना से पूरी सिरौली में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं किसान लोग अपने खेतों पर जाने से डर रहे हैं। किसानों को अपनी जान का खतरा सता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *