*बालिकाएं सोशल मीडिया से रहें दूर: इंस्पेक्टर रेनू सिंह*

*संवाददाता-अभिषेक वर्मा*

*बदायूँ/यूपी*   बदायूँ जिले के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० ओ.पी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे आत्म रक्षा प्रशिक्षण को लेकर जनपद क्षेत्र के विद्यालयो में महिला पुलिस अधिकारी कर्तव्यनिष्ठ इंस्पेक्टर रेनू सिंह आत्मरक्षा को लेकर बालिकाओं को प्रशिक्षण गुर देती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि बालिकाएं प्रतिकूल हालातों में बिना विचलित हुए उसका सामना कर सकें।  इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने स्टूडेंट को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाकर मुंह तोड़ जवाब कैसे दिया जाए। जिसके तहत जनपद के विद्यालयों में पहुँच कर बालिकाओं को आत्म रक्षा गुर सिखाती दिख रही है।साथ ही उन्होंने हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा वार्ता करने पर बताया कि इस आपाधापी के युग में सबसे पहली चीज है आत्मरक्षा ।

आत्मरक्षा प्रत्येक व्यक्ति का कर्म भी है और धर्म भी। विशेषकर महिलाओं व बालिकाओं को अपनी स्वयं की रक्षा करना आना चाहिए। इससे वे सभी स्थितियों में मजबूती के साथ खड़ी रहे सकेंगी और अपनी स्वयं की रक्षा कर सकेंगी। अगर महिलाएं और बालिकाएं सशक्त होगी, तभी देश ,प्रदेश का विकास संभव है। आए दिन जो छेड़छाड़, घरेलू हिंसा के प्रकरण बनते हैं। उनमें कमी हो सके और महिलाएं सशक्त रूप से समाज में खड़ी होकर अपना नाम व अपने परिवार का नाम गौरवान्वित कर सके। इसके लिए नारी शक्ति को जागरूक होना है सभी को नारी शक्ति को विशेष सम्मान देना चाहिए। वही जनपद के प्रधानाचार्या का कहना है कि तेजतर्रार महिला पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर रेनू सिंह द्वारा विद्यालयों में पहुँचकर बालिकाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए जा रहा है। उनका कहना है कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस की यह अनोखी पहल है। जिससे बालिकाओं में खुद की रक्षा करने का विश्वास जगेगा। साथ ही उन्होंने बालिकाओं से सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *