कोंच(जालौन):-थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप
-घटना के एक सप्ताह बाद वायरल हुआ वीडियो
बीते करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम पीपरी कलां निवासी एक महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही करने की गुहार लगाई थी। उक्त घटना को लेकर थाना पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही न किये जाने से परेशान होकर पीड़ित महिला मंगलवार को अपनी आपबीती सुनाने सीओ के पास आई थी लेकिन उसकी सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी है।वहीं मंगलवार को उक्त घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।वीडियो में आरोपी व्यक्ति को पीड़ित महिला व उसका पति पकड़े हुए है।

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरी कलां निवासी महिला ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बीती 13 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर के पास ही चचिया ससुर के हैंडपंप पर अपने छोटे बच्चे को नहला रही थी तभी पड़ोसी महेश जाटव मौके पर आया और उसे जबरन कमरे के अंदर घसीट कर ले गया।महिला ने बताया था कि बाहर उसके बच्चे के रोने की आवाज सुनकर चचिया ससुर की बेटी ने घर जाकर दौड़कर उसके पति को पूरी बात बताई।चचिया ससुर की बेटी और पति भागते हुए घर के कमरे में आये जहां पड़ोसी व्यक्ति उसके साथ गलत काम कर रहा था।पति को देखकर पड़ोसी व्यक्ति भागने लगा लेकिन उसने उसे पकड़ लिया और उसका बीडीयो भी बना लिया और फिर डायल 112 पुलिस को फ़ोन लगाया लेकिन फ़ोन लगा नहीं था।
