कालपी जालौन
कालपी जालौन सिरसा कलार थाना क्षेत्र के नियामतपुर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षार्थ नियामतपुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मय फोर्स ने नियामतपुर चौकी के ग्राम पंचायत धामनी में महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता करके महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया।

नियामतपुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। चौकी प्रभारी ने महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे एंटी रोमियो, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090,डायल 112, व 1098, 181, 102, 108, आदि की जानकारी दी और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए सरकार के मुख्य उद्देश्य बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ के तहत बेटियों व बच्चियों को पढ़ने के लिए जागरूक किया।
