जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में भीड़ भाड़ वाले स्थानों में जाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस विभागकी ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी डाॅ ओ पी सिंह के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल की टीम की ओर से विभिन्न कस्बों, क्षेत्रों, बाजारों, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। टीम ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक किया गया।