ईंटों (जालौन)-

माननीय योगी जी के निर्देश पर प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत गोहन में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे बालिकाओं के साथ संगोष्ठी की गई! गोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तैयब बानो ने किया! जिसमे महिला आरक्षी भारती सिंह ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी एवम सरकार द्वारा चलाए जा रहे बिभिन्न प्रकार के महिला सहायता संबंधी हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी।

सबइंस्पेक्टर अनुज पवार ने कहा कि यदि आपको कॉलेज आते समय या जाते समय रास्ते में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो या कोई भी किसी भी प्रकार का कमेंट करे तो तुरंत ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नम्बर 1098,1090 पर कॉल करे! इसके साथ ही साइबर क्राइम के लिए 112,1076, पर संपर्क कर सकते है ! सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत सरकार द्वारा बेटियो को आत्म स्वाल्मबी बनाने के कार्य पर जोर दिया जा रहा है इस मौके पर आरक्षी रागनी सिंह,स्वदेश सिंह प्रधानाध्यपक तैयब बानो,सरला देवी,पदमा सिंह,नीतू सिंह, आदि सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *