*बदायूँ/यूपी-* प्रदेश के निडर तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में माने जाने वाले पुलिस अधिकारी एसएसपी डॉ०ओ.पी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अन्तर्गत जनपद महिला थाना में महिलाहेल्पडेस्क पर महिला फरियादियों की अच्छे से समस्या सुनते हुए जल्द समस्या का निस्तारण होने का भरोसा दिलाती महिला पुलिसकर्मी, वही हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा बदायूँ पुलिस कप्तान से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि महिला संबंधित शिकायतों को गंभीरता के साथ लें और उस पर कार्रवाई निष्पक्ष करें। और कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*रिपोर्टर-अभिषेक वर्मा*