बदायूँ : मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 साल पूर्ण होने पर महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बदायूँ लोकसभा की विशाल जनसभा दिनाँक 13 जून 2023 को समय प्रातः 10:00 बजे स्थान उघैती बाजार में होगी।


जनसभा में मुख्य अतिथि हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन श्री अरविंद यादव एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री/ प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी सहित साँसद, विधायक गण, सदस्य विधान परिषद, अध्यक्ष जिला पंचायत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
