बदायूँ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा संकल्प सेवा समिति के प्रधान कार्यालय पर संस्था के सदस्य एवं सीनियर सिटीजन नन्हें लाल कश्यप ने ध्वजारोहण किया।
आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा निकाली व पौधारोपण किया।

शाम को शहीद स्थल पर शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्वलित किए गए तत्पश्चात एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के उप प्रबंधक निखिल गुप्ता ने की व संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने किया।
संस्था के सचिव एडवोकेट पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि हम आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं इस स्वतंत्रता के असली कर्णधार हमारे अमर शहीद है जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमे आजादी दिलाई।
इस मौके पर मुनीश कुमार, विशाल वैश्य, अरविंद दिवाकर, शंकर लाल, नितिन कश्यप, विवेक कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।
