संवाद सूत्र, कुलदीप माहेश्वरी

मिरहची, एटा– शनिवार को ब्लाक परिसर में क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी, बीडीओ मनोज कुमार शर्मा एवं ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा ने ब्लाक क्षेत्र के आधा दर्जन दिव्यांग और बृद्धजनों को दिव्यांग उपकरण व्हीलचेयर वितरित कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले पिछले साठ वर्षों से भ्रष्टाचार चरम पर था, लेकिन मोदी और योगी ने सत्ता में आने के पश्चात साठ वर्षों पुराने भ्रष्टाचार को मात्र साठ माह में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा अब किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तर में अपने कार्यों को कराने के लिये रिश्वत नहीं देनी पड़ रही। अगर पांच वर्ष भाजपा को और मिले तो प्रदेश में निश्चित ही भ्रष्टाचार का खात्मा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरी लिस्ट से नहीं प्रतिभा के आधार पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है अब कोई भी महिला रात्रि के किसी भी पहर बिना भय के कहीं भी आ जा सकती है। कार्यक्रम को बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुये सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रहीं तमाम योजनाओं को गिनाया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक के स्थापना लिपिक मुहम्मद रफी ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, एडीओ एजी महेंद्र सिंह, लक्ष्मन सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप निराला, विशाल गोला सहित ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों दिव्यांग और बृद्धजन मौजूद थे।

फोटो कैप्सन–दिव्यांगजन को व्हीलचेयर सहित उपकरण देते विधायक बीरेंद्र लोधी और बीडीओ मनोज कुमार शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *