संवाद सूत्र, मिरहची: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ौली में चिकनपॉक्स ने पांव पसारने शुरू कर दिये हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों की जान पर बनी हुई है।



मिरहची क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ौली में मनवीर सिंह के परिवार के अधिकांश सदस्य चिकनपॉक्स बीमारी की चपेट में आ गये हैं। मनीराम की बड़ी बेटी ओमश्री, बड़ा बेटा विश्वास और छोटा बेटा नरोत्तम चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। पूरे घर में बीमार लोगों की चारपाइयाँ बिछी हुई हैं। ग्रामीणों की सूचना के पश्चात भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं खुली है। मजबूरन ग्रामीण मनीराम को अपने पीड़ित बच्चों का उपचार निजी चिकित्सक के यहाँ कराना पड़ रहा है। देखने पर मालूम होता है मनीराम के सभी बच्चे भीषण चिकनपॉक्स की चपेट में हैं, उनके पूरे शरीर पर चिकनपॉक्स फैली हुई है। गांव की प्रधान नारायण देवी के प्रतिनिधि भूप सिंह वर्मा एवं आदित्य वर्मा ने बताया कि उनके गांव में स्वास्थ्य विभाग की आर.बी.एस.के. टीम की गाड़ी कभी कभार गांव में चक्कर लगाकर इतिश्री कर देती है। उनके पास भी संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिये पर्याप्त साधन और दवाइयाँ नहीं होती हैं।
फोटो कैप्सन–रसूलपुर गढ़ौली में चिकनपॉक्स बीमारी की चपेट में आई मनीराम की पुत्री ओमश्री।
–मनीराम का पुत्र विश्वास।
–मनीराम का छोटा पुत्र नरोत्तम।
