बदायूँ : 29 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ.पी. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, जितेन्द्र यादव, अतेन्द्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के सम्बंध में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं।
प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने अवगत कराया कि जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अर्न्तगत 300 तालावों का खुदाई/जीर्णोद्वार के लक्ष्य के सापेक्ष 421 अर्थात 140 प्रतिशत, खेल मैदान 300 के सापेक्ष 335 अर्थात 112 प्रतिशत, पार्क निर्माण के लक्ष्य 300 के सापेक्ष 378 अर्थात 126 प्रतिशत, चक रोडो का निर्माण लक्ष्य 75 के सापेक्ष 92 अर्थात 123 प्रतिशत, बरसाती नालो का निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष 70 के सापेक्ष 74, मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य 753102 के सापेक्ष 1623046 अर्थात 216 की प्रगति की गयी है। उक्त कार्यों पर 50.63 करोड रू. व्यय किया गया है जो कि लक्ष्य के सापेक्ष 316 प्रतिशत है।
जनपद में अमृत सरोवर योजना में 75 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाये जाने है जोकि प्रगति पर है एवं जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। मनरेगा कार्य में जनपद में 100 दिवस के अन्दर जो भी कार्य लिये गये उन सब में 100 प्रतिशत से अधिक की पूर्ति की गयी है।
जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत 825 स्वयं सहायता समूह का गठन लक्ष्य के सापेक्ष 835 का गठन किया गया है जोकि 101 प्रतिशत है। स्वयं सहायता समूह बचत खाता भी शत-प्रतिशत का खुलवा दिया गया हे। स्वयं सहायता समूह 450 को समूहो का रिवाल्विग फण्ड, 700 समूह को सी.आई.एफ. का वितरण किया गया । जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत सभी लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जनपद में नवाचार हेतु गाय के गोबर से वैदिक पेन्ट (प्राकृतिक पेन्ट) की उत्पादन इकाई स्थापित की गयी है जिसका विवरण यह है जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत गाय के गोबर से वैदिक पेन्ट (प्राकृतिक पेन्ट) की उत्पादन इकाई विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत रफियाबाद गौशाला में स्थापना का विवरणः- शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत घटपुरी द्वारा गाय के गोबर से वैदिक पेन्ट (प्राकृतिक पेन्ट) की उत्पादन इकाई का संचालन किया जा रहा है। 29.06.2022 को मुख्यमंत्री जी के समक्ष जनपद के उच्चाधिकारियों द्वारा शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह के साथ प्रस्तुतीकरण किया गया है, जिसकी मुख्यमंत्री जी द्वारा सराहना करते हुए प्रश्नगत प्रोजेक्ट को चयनित कर लिया है एवं उक्त के सम्बन्ध में वृहद स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। तत्क्रम में उक्त प्रोजेक्ट की मार्केटिंग हेतु एमोजन कम्पनी से टाइअप करने के उपरान्त पेन्ट को ऑनलाइन बिक्री हेतु उपलब्ध कराया गया है। अब तक गाय के गोबर से वैदिक पेन्ट की रू0 76.00 लाख बिक्री के उपरान्त रू0 9.00 लाख का लाभांश समूह द्वारा अर्जित किया गया है, जोकि प्रदेश में किसी भी समूह द्वारा वित्तीय वर्ष के 03 माहों में अर्जित किये गये लाभांश में सर्वाधिक है। उक्त कार्य जनपद में वेहद सराहनीय कार्य है।
पंचायती राज विभाग के कार्यों की प्रगति- पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत भवन का लक्ष्य 110 निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष 110 का निर्माण कर लिया गया है।
पंचायत भवनों में 985 सचिवालयों की स्थापना की गयी है।
ठोस तरल अपशिष्ठ प्रबन्धन अन्तर्गत 80 ग्रामां में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जनपद में विकास खण्ड सालारपुर में ग्राम पंचायत दहेमी में प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेट यूनिट की स्थापना की गयी है। जिसके द्वारा ग्राम पंचायतों में अवशिष्ट प्लास्टिक को पुनःप्रयोग हेतु तैयार किया जायेगा। उक्त से सडक निर्माण हेतु प्लास्टिक का उपयोग कराकर ग्राम पंचायत की आय में बढोत्तरी होगी ।
जनपद में 03 विकास खण्ड डार्क जॉन होने के कारण 211 रैन वाटर हार्वेटिंग की पूर्ण की गयी है। जनपद में 300 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 500 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य भी कराया गया है। जनपद में पंचायती राज विभाग की 100 दिवस की कार्ययोजना अनुसार समस्त कार्य कर लिये गये है, जोकि सराहनीय कार्य है।
समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना का निर्माण किया गया था। जिसके अन्तर्गत दिनांक 25.04.2022 से 09.5.2022 के मध्य न्याय पंचायत स्तर पर लाभार्थियों को लाभन्वित करने के उद्देश्य से कैम्पों का आयोजन किया गया, जिसमें निर्धारित लक्ष्य 4000 के सापेक्ष 4112 लाभार्थियों से आवेदन पत्र प्राप्त किये गये उक्त कार्य में 103 प्रतिशत प्रगति अर्जित की गयी। मुख्यमंत्री जी सामुहिक विवाह योजना में 175 सामुहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित था जोकि पूर्ण कर लिया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति बहुत सफलता पूर्वक की गयी है।
महिला कल्याण विभाग अन्तर्गत 100 दिवस की कार्ययोजना अन्तर्गत 1760 महिला पेंशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जो कि प्राप्त कर लिया गया। मा0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अन्तर्गत 2325 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जो कि शत- प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उक्त विभाग द्वारा शत- प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति कर ली गयी है।