रिपोर्ट :- रामू कठेरिया

सिरौली । मगरमच्छ की तलाश को निकला वन विभाग घटनास्थल रामपुर में बताकर पल्ला झाडने में लगा है। लोगों में मगरमच्छ की दहशत बनी हुई है।

सिरौली के बुद्धी कश्यप अपने साथियों के साथ रामगंगा में मछली पकड़ने गए थे। जाल फैलाते समय बुद्धि को मगरमच्छ ने दबोच लिया था। बमुश्किल से साथियों ने बुद्धि को मगरमच्छ से बचाया और घायल अवस्था में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को वन विभाग के माखन लाल सिरौली पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। साथ ही घटनास्थल की जानकारी ली। इस पर उन्होंने रामपुर के मिलक तहसील के गंगापुर गांव घटनास्थल बताया। और वापस लौट आए। इससे मगरमच्छ की कोई तलाशी नहीं हुई। एक साल से मगरमच्छ आसपास देखे जाने के कारण किसानों, चरवाहों और मछुआरों में दहशत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *