शाहजहांपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैतीपुर इकाई ने आज दिनांक 9 जुलाई 2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का के 74 वर्ष पूर्ण होने एव स्थापना दिवस को श्री सिपट्टर सिंह इंटर कालेज कीरतपुर विहारी जैतीपुर में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्रजप्रान्त के प्रान्त कोषाध्यक्ष श्री मचकेन्द्र सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई तबसे लगातार राष्ट्रवादी विचार धारा को लेकर छात्र छात्राओं के बीच कार्य कर रहा है और कहा कि विश्व का सबसे बड़ा संघठन है जो छात्र,छात्राओं और देश हित मे काम करता चला आ रहा हैऔर कहा कि संघठन समाज परिवर्तन का कार्य करता है चाहे देश के अंदर देश विरोधी गतिविधियों को कुचलने के काम हमेशा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करता चला आ रहा है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रवंधक श्री वीरपाल सिंह ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा एकमात्र संघठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है जो देश हित और छात्र हित की लड़ाई लड़ता है और छात्रों को संस्कारित करने का काम करता है।नगरमंत्री हरिओम जी कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कालेज से लेकर विश्विद्यालय तक सदैव छात्र हित को लेकर ,प्रवेश, परीक्षा और परिणाम को संघर्ष 9 जुलाई1949 से छात्र हित के लडाई लड़ रहा है और कहा कि सभी छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक विद्यार्थी परिषद से जुड़े।।कार्यक्रम में अनुराग सिंह ,सपना,दीपा अमरेंद्र शिवम सोनी पूजा ,रमेश सतेंद्र ,सैकड़ों सख्या में छात्र छात्राएं उपिस्थत रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *