माधौगढ़ जालौन:
ग्राम प्रधान समर सिंह के प्रयासों की लोगों ने की सराहना!
माधौगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रूपापुर में प्राकृतिक कृषि आयोजन ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनमोहन डोबरियाल अधिष्ठाता कृषि विश्वविद्यालय झांसी, डॉ राहुल चतुर्वेदी निदेशक कृषि अनुभाग पेप्सिको इंडिया डां पंकज सिंह लवानिया वाहिकी अमित इतिहास मास्टर ट्रेनर पंचायती राज मौजूद रहे!

मुख्य अतिथि ने गांव के लोगों को फल एवं सब्जी उत्पादन, उपयोग करने के तरीको के बारे मे बताया! उन्होने कहा कि अधिक से अधिक किसान नई फसलों का उत्पादन करे जिससे किसानों की आये अधिक हो! पंकज सिंह ने किसानों को बताया की किसान भाइयों अपने पढ़ने वाले बच्चों को भी अपने खेतों पर जरूर लें जाये! अमित इतिहास ने कहा कि पहले लोग गाय माता को एक रोटी निकालते थे आज उन्हें दुतकार कर भागा देते हैं! उन की देखरेख नहीं करते हैं! आज लोग इसी का परिणाम प्राकृतिक आपदा के रुप मे भोग रहे है!
ग्राम प्रधान की पहल से किसान प्रकोष्ठ व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया! ग्राम प्रधान समर सिंह की पहल से गांव में अमृत उद्यान बाटिका का आयोजन किया गया! जिसमें सरकारी जगह पर एक गार्डन बनाने का कार्य किया गया है! इस गार्डन में चारों तरफ जाली लगा कर वृक्षों की सुरक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है! इस मौके पर ग्राम प्रधान समर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पेड़ लगाव एन जीओ अध्यक्ष दिलीप कुमार,
गोहनी प्रधान नाहर सिंह मानसिक चंद्र बोहरा प्रधान पंचायत मित्र राजेश ओझा जबर सिंह कमलनाथ सुभाष यादव लालू प्रसाद कमल सिंह धर्मेन्द्र कुमार रूपेन्द्र महाराज मुन्ना सिंह एवरन आसाराम सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद रहे!
