बदायूँ : 02 मई। 30 जून तक चलेगा पानी नही, केवल स्तनपान अभियान,

2940 ऑगनबाडी केन्द्रों पर जन जागरूकता रैली के माध्यम से हुआ अभियान का शुभारंभ

जनपद बदायूँ में कुल 2940 ऑगनबाडी केन्द्र संचालित है। जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा पानी नही, केवल स्तनपान अभियान समस्त ग्रामों व वार्डो में आयोजित करने का निर्देश जारी किए गए है। सभी 2940 ऑगनबाडी केन्द्रों पर जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु सभी केन्द्रों पर रैली एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इन रैलियां में बच्चों, किशोरियों, मातृ समिति के सदस्यों, आंगनबाडी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रकार रैली के माध्यम से पानी नही, केवल स्तनपान अभियान का सभी गॉवों में उद्वधाटन कार्यक्रम कराया गया।

उन्होंने बताया कि रैली के माध्यम से बच्चों ने अपने घर से बनायी हुई प्ले कार्ड पर स्तनपान से सम्बन्धित स्लोगन व नारे भी लिखे थे। पानी नही, केवल स्तनपान अभियान लगातार 30 जून, 2023 तक चलाया जायेगा, इस अभियान में बाल विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा सहयेग किया जा रहा है।

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *