BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ
कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से लॉक डाउन एवम सोशल डिस्टेंटिंग के चलते आज कांग्रेसियों से अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बदायूँ कांग्रेसियों से चर्चा की एवम कुशलक्षेम जानने हेतु “कैसे है आप” कार्यक्रम के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरियो वार्ता की इस अवसर पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सबका कुसलक्षेम जानकर कामना की सब परिवार सहित स्वास्थ्य रहे एवम कहा कि कांग्रेस परिवार की संस्कृति है कि एक दूसरे के सुख दुख में मजबूती से खड़े रहे आज इस महामारी के चलते आप मे से विभिन्न लोगों के रोजी रोजगार पर भी संकट आया होगा खेती किसानी भी प्रभावित हुई होगी आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा परंतु हम सभी को हिम्मत नही हारनी है इस चुनोती का डटकर सामना करना है निश्चित ही हम सभी इस लड़ाई को जीतेंगे इस संकट की घड़ी में आप अपने को अकेला न समझे हम सभी एक साथ है एक दूसरे की मदद के लिए अभी हाल ही में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने दूसरे प्रदेशों में रोजी रोजगार के लिए गए लोगों को घरों तक पहुँचाने में लगने वाले किराये का भुगतान पार्टी की ओर से कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है अब वहां फंसे लोगों की संकट की घड़ी में मदद करें इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने बदायूँ कांग्रेस के कार्यो से अवगत कराया एवम कहा कि बदायूँ में हम घर घर तक राशन पहुँचाने का कार्य कर रहे है एवम जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद की जा रही है जो दूसरे राज्य के मजदूर है उनको चिन्हित कर जल्द जानकारी आपको एवम प्रदेश कार्यलय पर उपलब्ध करवा दी जाएगी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने युवा कांग्रेस की गतिविधियों से अवगत करा कर बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी बी निवास के निर्देशानुसार बदायूँ युवा कांग्रेस 65000 मास्क गरीबों जरुरतमंदों तक पहुँचाने का कार्य करेगी एवम ये मास्क बदायूँ जनपद में ही तैयार किये जायेंगे जिससे कि बदायूँ में युवा कांग्रेस के जरिये इस लॉक डाउन में कुछ रोजगार उपलब्ध करा सके इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने एक एक कर समस्त कांग्रेसियों से वार्ता की इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर शैलेश पाठक, दातागंज पूर्व चेयरमैन शफीक फरीदी के पुत्र युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद यसब, पीसीसी सदस्य पीयूष रंजन यादव, गौरव सिंह राठौर, नेहा ठाकुर, महेश शर्मा पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी वसीम कुरेशी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एराज चौधरी, अकबर अहमद डंपी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशु बब्बर, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष कासिम अली, मनोज सोलंकी, अमित पाण्डे, पंकज कुमार, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे