लखनऊ : पूर्व विधायक, कद्दावर नेता सिनोद शाक्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की मौजूदगी में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलायी।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता , विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, गौरव गुप्ता, शारदेंदु पाठक, अजीत वैश्य, एमपी सिंह राजपूत, अंकित मौर्य, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, पारस गुप्ता व अनुज माहेश्वरी समेत तमाम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *