संवाद सूत्र, मिरहची: गत रविवार की देर शाम सी.एस.सी. संचालक को घर जाते समय अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने नगदी, मोबाइल, पर्स व अन्य सामान लूट लिया, जब वह सी.एस.सी. केंद्र बंद कर अपने बच्चे के साथ घर जा रहे थे। पुलिस लूट का पर्दाफाश करने को पूरी रात्रि मेहनत के साथ लगी रही।

मिरहची चौराहे के एटा मार्ग स्थित एस.बी.आई. मिनी शाखा संचालक रविंद्र कुमार रविवार की शाम केंद्र बंद कर घर बाइक से घर जा रहा था। हजारा नहर पार करते ही गांव मोती की सराय के समीप पीछे चल रहे अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने तमंचों की नौक पर रविंद्र की बाइक गिराकर रविंद्र के गले में लटका बैग लूट लिया, पेंट की जेब में रखा पर्स और मोबाइल लूट लिया। रविंद्र की सूचना पर मौके पर पहुंचे ए.एस.पी. धनंजय कुशवाहा, सी.ओ. सदर सुनील त्यागी, एस.ओ. मारहरा सत्यपाल सिंह, एस.ओ. पिलुआ दिनेश सिंह, एस.एच.ओ. मिरहची सुभाष सिंह कठेरिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये। और लुटेरों की धरपकड़ को टीम गठित कर क्षेत्र में लगा दिया, लेकिन रात्रिभर की मशक्कत के पश्चात पुलिस को लुटेरों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

————-

पुलिस ने देर रात्रि तक खंगाले कस्बे के सी.सी.टी.वी.

————

लुटेरों की धरपकड़ को एस.एस.पी. राजेश कुमार सिंह, ए.एस.पी. धनंजय कुशवाहा, सी.ओ.सदर सुनील त्यागी, एस.एच.ओ. मिरहची सुभाष सिंह कठेरिया, एस. ओ. मिरहची सत्यपाल सिंह, एस.ओ. पिलुआ दिनेश सिंह मय पुलिस बल के साथ मिरहची कस्बा निवासी प्रमोद गुप्ता, सुमंत गांधी और स्वयं रविंद्र कुमार की मिनी ब्रांच पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में अज्ञात लुटेरों की शिनाख्त को फुटेज खंगाले। इस दरम्यान एस.ओ.जी.टीम के लोग एस.बी.आई. मिनी ब्रांच का सी.सी.टी.वी. कैमरा सिस्टम का डी.बी.आर. निकाल कर जांच हेतु साथ ले गये। इस दौरान ए.एस.पी.ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उपरोक्त घटना को वह दो तीन दिन के अदर खोल देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *