संवाद सूत्र, मिरहची: ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा के कार्यालय पर मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक सभा चुनाव के संबंध में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष सतीश वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 1 जून से 20 जून तक लोक सभा, विधान सभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे, 21 जून से 30 जून तक बूथ स्तरीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुये ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाने की अपील की। बैठक में मंडल महामंत्री चन्द्र प्रकाश, तेजवीर कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, धर्मेंद्र कुमार पूर्व प्रधान, सोनू धनगर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरन कुमार एवं सभी शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
