बदायूँः 22 सितम्बर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के क्रम में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के निर्देशानुसार मौ0 साजिद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं की अध्यक्षता में शर्मनान्द, तहसीलदार, तहसील सहसवान, बदायूं व अरविन्द यादव, रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसील, सहसवान, डॉ0 आमिर हुसैन ईएमओ, डॉ0 प्रीति महेश्वरी, डॉ0 सुमन्त महेश्वरी, वी0आर0सी0, राजन यादव, प्रभारी प्राचार्य स्वाती यादव, अध्यापक, नीतू चौधरी, अध्यापक, नीतू रानी, अध्यापक राजन यादव, ए0आर0पी0 केन्द्र, सहसवान, भूपेन्द्र यादव रीड़र, तहसील सहसवान बदायूं के राजकीय महिला इण्टर कॉलेज सहसवान में दिनांक 21.09.2022 को समय अपरान्ह् 12ः30 बजे विभिन्न विधिक विषयक् मुद्दों पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में डॉ0 आमिर हुसैन ईएमओ, डॉ0 प्रीति महेश्वरी, डॉ0 सुमन्त महेश्वरी,द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सर्वाईकल कैंसर की जांच, टीकाकरण, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता आदि सम्बन्धित सभी जानकारी प्रदान की गयी। तहसीलदार शर्मानन्द द्वारा विभिन्न सरकारी सामाजिक योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त सभी उपस्थित लोगों से अपील की गयी कि वह प्रदान की गयी जानकारी का अधिकाधिक लाभ उठाये एवं अन्य लोगों को भी बतायें। मौ0 साजिद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों आदि तथा निःशुल्क विधिक सहायता के विधिक जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा स्त्री-पुरूष सामानता सम्बन्धित प्रावधानों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण सम्बन्धित विधिक प्रावधानों को विस्तृत रूप में बताया गया। इसी क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आपके छोटे-छोटे विवादों को समझौते के आधार पर निस्तारित कराना है, जिसके लिए जनपद न्यायालय परिसर में मध्यस्थता केन्द्र खुला हुआ है।

उक्त मध्यस्थता केन्द्र के सदस्यों/अधिवक्ताओं द्वारा दोनों पक्षों को बिठाकर समझौता कराया जाता है। जनपद में स्थायी लोक अदालत का गठन हुआ है। जहां से जनउपयोगी सेवायें जैसे बिजली-पानी एवं स्वास्थ के सम्बन्ध में सामान्य जन को प्रदान किया जाता है। अतः जो भी जन उपयोगी सेवायें हैं, उनके सम्बन्ध में कोई विवाद हो तो स्थायी लोक अदालत के माध्यम से निपटारा करा सकते हैं। इसके उपरान्त इस शिविर के अध्यक्ष की अनुमति से उक्त शिविर का समापन किया गया।

—-

प्रदर्शनी का अंतिम दिन आज

बदायूँ : 22 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर 17 से 23 सितम्बर तक लगी प्रदर्शनी देखने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में सिंगलर गर्ल्स इण्टर कॉलेज, दि भगवान परशुराम पब्लिक इण्टर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इण्टर कॉलेज नगला सर्की के छात्र-छात्राएं व जनसामान्य पहुंचे और आज 23 सितम्बर शुक्रवार को प्रदर्शनी देखने का आखिरी दिन है, जिन लोगों ने अभी तक प्रदर्शनी को नहीं देखा है, वह इसे आज देख सकते हैं। प्रदर्शनी में आएं विद्यार्थियों और लोगों ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को भरपूर रोचकता के साथ देखा और समूह फोटो खिंचाईं। प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी देखें, जिससे उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी हो सके।

प्रदर्शनी में नरेन्द्र मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर और हासिल की गईं ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार से दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी बदायूँ क्लब बदायूँ में आम जनमानस के दर्शन के लिए 17 सितंबर से 23 सितंबर तक लगी रहेगी। विद्यार्थियों और जनसामान्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो उत्कृष्ट कार्य किये हैं, हम सबके लिए यह प्रेरणादायी है। प्रदर्शनी में देखने को मिलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित है और देश की जनता ही उनका परिवार है। विश्व पटल पर अब भारत की गिनती विकसित देशों मे होने लगी है। प्रदर्शनी में लगे पोस्टरों में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख किया गया है। विभिन्न चित्रों में दर्शाया गया है कि पीएम मोदी किस तरह देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। पीएम मोदी ने हर मुहिम को देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *