संजय शर्मा
बदायूं । आज लोक निर्माण विभाग बदायूँ की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड इंजीनियर मनीष कुमार सिंह एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड इंजीनियर संजय जयंत द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

तिरंगा यात्रा डीजे पर देशभक्ति के नारो भारत माता की जय,वन्देमातरम् के साथ बड़े जोश
और हर्षोल्लास के साथ यात्रा संयोजक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रवीन्द्र मोहन सक्सेना के नेतृत्व में निकाली गयी।
यात्रा निरीक्षण भवन से सन्तोष सिंह चौराहे, ओवर ब्रिज के नीचे,होते हुए इन्द्रचौक,पुलिस ग्राउंड होते हुए कचहरी से लोक निर्माण विभाग बदायूँ कार्यालय पर समाप्त हुई।
यात्रा में सहायक अभियंता डी.सी.भूकेस,हितेन्द्र यादव,रोहन सिह,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रवि कुमार,मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के अध्यक्ष मानव शर्मा,जिलामंत्री सुभाष चन्द्र,राजीव राठौर,संजीव सक्सेना,अनिल कुमार,सादिया तहसीन,मीनू वर्मा,चन्दप्रकाश,वर्कचार्ज एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष प्रेमाल सिंह,जिलामंत्री महेन्द्र वर्मा,क्षेत्रीय मंत्री श्रीनिवास शर्मा,संजू तोमर,आदि सैकड़ो कमचारी एवं ठेकेदार शामिल रहे यात्रा के समापन पर संयोजक रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
