बदायूं समाचार,

पूर्व नोटिस के तहत अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय बदायूं पर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ बदायूं के वैनर तले एकत्रित हो कर नारेबाजी करते हुए आज सुबह 10.00 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आपको बताते चलें कि 29 अगस्त 2022 को दिए गए नोटिस के तहत 6 सितंबर को हुए समझौते में 20 सितंबर 2022 तक सभी समस्याओं के समाधान कर दिया जाएगा अगर समाधान नहीं होता है तो कार्यदाई संस्था के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी

 

लेकिन कार्यदाई संस्था के द्वारा संविदा कर्मचारी किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया और ना ही विभागीय अधिकारियों के द्वारा कार्यदाई संस्था के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है अवर अभियंता मोहम्मद मियां कुरेशी का बिसौली ग्रामीण से स्थानांतरण, अवर अभियंता रामस्वरूप सैदपुर के द्वारा संगठन पदाधिकारी के साथ की गई अभद्रता की माफी मांगने को लेकर अधीक्षण अभियंता बदायूं के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसको लेकर संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है समस्याओं का समाधान ना होने तक धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा वही धरना में उपस्थित हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रेमपाल प्रजापति, राकेश कुमार सागर, जापान सिंह, विपिन कुमार, सतपाल शर्मा, मुनेंद्र यादव, मुसब्बर अली, राजीव यादव, पवन पटेल, अनिल पाल, मुकेश कुमार सागर, अभय सिंह, अमर सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *