संवाद सूत्र, मिरहची: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वहीद महमूद परवेज जुबैरी ने नगला नथा निवासी पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह यादव को मिरहची नगर का अध्यक्ष समाजवादी पार्टी घोषित किया है।
विजय सिंह यादव के सपा नगर अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार यादव, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष वीरपाल सिंह लोधी, विधानसभा महासचिव ग्रीश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ग्रीश यादव, कौशलेंद्र सिंह यादव, नेपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश कुमार उर्फ बबलू, वीरेश यादव सेक्टर प्रभारी सिरसाटिप्पू, सत्यपाल सिंह यादव पूर्व प्रधान, सेक्टर प्रभारी रामसेवक पहलवान, बृजेश यादव पूर्व प्रधान गहेतू, अवधेश यादव अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ एटा, संतोष बघेल सेक्टर प्रभारी कुठिला लाइकपुर, मुनेंद्र यादव, सुरेश यादव, दिनेश चंद्र चौहान, योगेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रधान, अमर सिंह वर्मा, राजेश वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में विधानसभा मारहरा के बूथ प्रभारी आदि लोगों ने विजय सिंह को नगर अध्यक्ष मिरहची बनने पर हर्ष व्यक्त किया है।