बरेली : स्वर्ण टावर में वेज भोजन करने वालो को नॉन वेज सूप परोस कर धोखे से पिला दिया की घटना पर युवा मंच संगठन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए होटल स्वर्ण टावर के बाहर जाकर उक्त होटल के विरुद्ध नारेवाजी की और स्वर्ण टावर सीज करो, स्वर्ण टावर मुर्दावाद, स्वर्ण टावर हाय हाय की प्रतियां स्वर्ण टावर के होटल का सामने जलाई गई ।


इस मौके पर युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने स्वर्ण टावर के सामने प्रदर्शन कर को स्वर्ण टावर सीज करो, स्वर्ण टावर मुर्दावाद, स्वर्ण टावर हाय हाय की प्रतियां जलाकर विरोध किया और मांग करते हुए कहा की ऐसे होटल को प्रशासन को सीज कर देना चाहिए वेज खाने वालो के धर्म को भ्रष्ट किया है वेज सूप के बदले नॉनवेज सूप दिया गया जिसका प्रयोग खाने में लोगो ने विश्वाश के आधार पर किया है यह एक छोटी घटना नही धर्म शास्त्र को मानने वाले लोग नॉनवेज का प्रयोग नहीं करते है अगर छल से धोखे से नॉन वेज दिया गया है तो ऐसे होटल स्वर्ण टावर के संचालक पर मुकद्दमा पंजीकृत हो और स्वर्ण टावर को सीज किया जाना चाहिए अगर स्वर्ण टावर होटल के मालिक स्टाफ दोषियों पर कार्यवाही नही हुई तो युवा मंच संगठन इस मामले को लेकर माननीय न्यायालय की शरण लेगा ।
युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू तिवारी जी ने कहा स्वर्ण टावर पर कार्यवाही होना चाहिए चुकी बात वेज कहकर नॉनवेज सूप खिलावाने किसी के धर्म को भ्रष्ट किया गया है और घटना क्षमा योग्य नहीं है पुलिस को इस पर कार्यवाही सुनिश्चित करना ही होगा ।
इस मौके पर युवा मंच संगठन बरेली टीम उपस्थित रही ।
भवदीय
ध्रुव देव गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
युवा मंच संगठन
