बदायूँ शिखर प्रतिनिधि

शाहजहांपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले में तीन घंटे से ज्यादा देर तक रहेंगे। जलालाबाद में वह करीब एक घंटे रुककर जनसभा करेंगे। जबकि शहर में उनका दो घंटे का कार्यक्रम है। यहां इस अवधि में वह पूर्व सांसद स्व. विशन चंद्र सेठ की आवास विकास कालाेनी स्थित प्रतिमा का अनावाण करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ के आवास पर भी जाएंगे। कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने उसके अनुसार अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 

– 12.25 – बदायूं से हेलीकाप्टर से जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कालेज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

– 12.30 से 1.30 बजे तक : – जनसभा के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं का लोकार्पण व करेंगे शिलान्यास

– 1.40 : आवास विकास कालोनी में हेलीपैड पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

– 1.45 से 1.55 तक : स्व. विशन चंद्र सेठ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

– 2.00 से 2.30 बजे तक : निर्भय चंद्र सेठ के आवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री

– 2.35 से 3.35 बजे तक : खिरनीबाग मैदान में सभा व विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं का लोकार्पण व करेंगे शिलान्यास

– 3.40 बजे : पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड से हेलीकाप्टर के जरिए लखनऊ रवाना

 

शाहजहांपुर में 83 परियोजनाओं का लोकार्पण व 149 का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को 232 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें से विभिन्न विभगाों की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा जबकि 149 का शिलान्यास करेंगे। जलालाबाद में सभा के दौरान मुख्यमंत्री जलालाबाद के अलावा कटरा व तिलहर विधानसभा की 36 परियाेजनाओं का लोकार्पण तथा 95 का शिलान्यास करेंगे। जबकि खिरनीबाग मैदान में शहर, पुवायां व ददरौल विधानसभा की 47 परियोजनाअों का लोकार्पण तथा 54 का शिलान्यास करेंगे।

शहर, पुवायां व ददरौल विधानसभा की लोकार्पण वाली परियोजनाएं 21.40 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग की पांच, माध्यमिक शिक्षा की 14.23 करोड़ की लागत से दो, उच्च शिक्षा 8.17 करोड़ की लागत से एक, नगर विकास की 7.15 करोड़ की लागत से दो, सिंचाई एवं जल संसाधन की 5.67 करोड़ की लागत से 21, परिवहन की 5.66 करोड़ की लागत से एक, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास की 4.96 करोड़ की लागत से एक, महिला कल्याण एवं बाल विकास की 3.53 करोड़ की लागत से दो, पशुपालन की 3.20 करोड़ की लागत से चार योजनाअों का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। सूचना एवं जनसंपर्क की 2.40 करोड़, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की 1.85 करोड़, कृषि उत्पादन मंडी समिति की 1.30 करोड़, संस्कृति विभाग की 74 लाख, सैनिक कल्याण की 33 लाख से एक-एक आयुष की 42 लाख से तीन।

जलालाबाद, कटरा व तिलहर विधानसभा क्षेत्र में लोकार्पण वाली परियोजनाएं 5.13 करोड़ की लागत से सिंचाई एवं जल संसाधन की 19, 4.22 करोड़ की नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की एक, 3.89 करोड़ की माध्यमिक शिक्षा की दो तथा 3.79 करोड़ की लागत से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की दो योजनाएं। लाेक निर्माण विभाग की 2.60 करोड़ की दो, नगर विकास की 1.73 करोड़ की लागत से 8, आयुष की 22 लाख व पशुपालन की 44 लाख की लागत से एक-एक योजना।

 

शिलान्यास वाली परियोजनाएंनमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की 141.50 की लागत से 51, नगर विकास की 3.04 करोड़ की लागत से तीन। जलालाबाद, कटरा व तिलहर में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की 242.49 करोड़ की लागत से 88, नगर विकास की 5.01 करोड़ की लागत से 7 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *