बदायूँ : 09 जनवरी। क्रीड़ाधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा वर्ष 2022-23 के माह जनवरी 2023 में स्पोर्टस स्टेडियम बदायूँ में हाकी खेल का प्रशिक्षक उपलब्ध करा दिया गया है, जिसके द्वारा हाकी खेल का प्रशिक्षण शिविर संचालित हो गया है। प्रशिक्षण शिविरों में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक व बालिकाए निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क जमा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय बदायूँ में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *