संवाद सूत्र, मिरहची: ब्लाक संसाधन केंद्र मिरहची पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें विद्वान शिक्षाविद् आर्ष गुरुकुल एटा के मुख्य अधिष्ठाता देवराज शास्त्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
93 वर्ष की अवस्था में अटैक पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। आदर्श समायोजित शिक्षक संघ द्वारा उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।शोकाकुल परिवार को साहस प्रदान करने को ईश्वर से कामना की गई।
शोक व्यक्त करने बालों में संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, जयराम सिंह, यशवीर सिंह वर्मा, राजेश यादव, सुधा तिमोरी, मनोज यादव, क्षेत्रपाल सिंह, नेकसे लाल, श्रीकांत यादव, लोकेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, किशन पाल सिंह वर्मा, छदामी लाल, राजेश यादव, सिमी महेश्वरी, नीता यादव, शशी कुमारी, सुखलेश देवी, पूजा यादव, रीना पाण्डेय आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।