— *कस्बा के लोगों फूल माला पहनाकर किया विदा*
संवाद सूत्र, मिरहची: अमरनाथ यात्रियों का जत्था रविवार की सुबह माथा पथवारी मंदिर से पूर्ण अनुष्ठान के पश्चात भोले बाबा की गुफा स्थित प्राकृतिक हिमशिवलिंग के दर्शन को रवाना हो गया।

वर्तमान समय में बादल फटने एवं हिमपात जैसी विषम परिस्थितियों को किनारे करते हुये कस्बा मिरहची से अमरनाथ स्थित भोले शिव के प्राकृतिक हिमशिवलिंग के दर्शन को श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को रवाना हो गया। अमरनाथ यात्रियों के जत्थे के रवाना होने के समय कस्बा एकबार को भगवामय हो गया। बाजार में निकलते हुये अमरनाथ यात्रियों के जत्थे पर व्यापारियों अथवा कस्बा के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जय भोले, भगवान शिव की जय के नारे लगाये। कस्बा के बुजुर्ग लोगों ने अमरनाथ यात्रियों को माल्यार्पण कर कस्बे की खुशहाली को भोले बाबा से प्रार्थना की। अमरनाथ यात्रियों के जत्थे में राजेश गुप्ता टिंकू, बौबी साहू, रिंकू वशिष्ठ, सोमेंद्र, शिवम शाक्य, संतोष साहू, मुकेश भारती, संजय राजपूत, राहुल पंवार, गौरव माहेश्वरी, शुभम पचौरी, मुकेश पांडे, धर्मवीर, जगदीश चंद्र, विजय लोधी, हुकुम सिंह, अनूप सिंह, प्रमोद साहू सहित दो दर्जन श्रद्धालु जत्थे में शामिल थे।
फोटो कैप्सन–अमरनाथ यात्रा को रवाना होने से पूर्व माता पथवारी मंदिर पर पूजा करते जत्थे में शामिल श्रद्धालु।
