महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ में शारदा तटबंध के अंदर बसे गांवों के अधिकतर रास्ते गलियारे बाढ़ बरसात में कट चुके है। इनकी मरम्मत अभी तक नहीं की जा सकी है। मुख्यालय समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला श्रीनगर बड़ा गांव बसहा मार्ग भी इनमें से एक है। यह मुख्य मार्ग काफी दिनों से जर्जर पड़ा है। हाल ही में रास्ता दुरुस्त करने के लिए पास ही जेसीबी खुदाई कर बीच रास्ते मिट्टी का ढेर लगा दिया। इससे आवागमन की रही सही कसर पूरी हो गई।

बीच रास्ते मिट्टी का ढेर लगा होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर से बड़ागांव, बसहा, मेहंदी, बहालीपुरवा, रंडउहा सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले इकलौता मार्ग बंद सा हो गया है। हालांकि बड़ा गांव बसहा के लोगों ने बाढ़ और रास्ते की समस्या को लेकर पिछले चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया था। इस बार भी गांव की मुख्य समस्या ही लोगों का मुद्दा है। वही खगईपुरवा, बड़ागांव के सामने बने रपटा पुल भी कटे पड़े है। बाढ़ गुजर गई पर पुल पुलिया दुरुस्त नही किये गए। खगईपुरवा गांव के बाशिंदे आज भी खुद के बनाए लकड़ी के पुल से होकर निकलने को मजबूर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *