संवाद सूत्र, कुलदीप माहेश्वरी

मिरहची, एटा: थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में पति पत्नी के बीच आपस में हुई कहासुनी को लेकर पत्नी ने दीवाल की खूंटी पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

गांव अचलपुर में विपिन यादव की पत्नी बेबी उम्र 21 वर्ष ने आपस में कहासुनी के चलते दीवाल की खूंटी पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका के पिता त्रिमल सिंह ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। प्रभारी निरीक्षक मिरहची छत्तर पाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत हो रही है। तहरीर मिलने पर विवेचना के दौरान ही विवाहिता बेबी की मौत का कारण स्पष्ट है सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *