बदायूँः 20 जनवरी। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह आज 21 जनवरी, 2023 को शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील बिसौली में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील दातागंज में जन शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में तहसील बिल्सी एवं सहसवान में सम्बंधित उप जिलाधिकारी जन शिकायते सुनेगें।
