जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसएसपी ने लोगों की शिकायतें सुनी, इस मौके पर एसएसपी ने कई मामलों का तुरंत समाधान भी कर दिया।

यूपी में योगी सरकार पार्ट 2 चल रहा है और इस सरकार में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से आदेश है कि जनता की समस्या को सुने और उसका हो सके तो तुरंत निदान करें। बदायूँ के सदर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस था। ऐसे में जिले के एसएसपी डाॅ. ओ पी सिंह के अलावा सभी विभाग के आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल उनहत्तर शिकायत पत्र मिले जिसमें से सात शिकायतों का मौके पर में ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य शिकायतों के लिए अधिकारियों को आदेशित किया गया है। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसएसपी डाॅ ओपी सिंह का कहना है सदर तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है जिसमे मेरे द्वारा प्रतिभाग लिया गया है। इसमें मुख्य रूप से विकास विभाग राजस्व, सिंचाई और बिजली विभाग की शिकायत मिली। आज कुल 69 शिकायते मिली जिसमे से 07 मामलों का निस्तारण करा दिया गया और शेष कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये गए हैं कि जनता की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक एक सप्ताह के अन्दर करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप वार्ष्णेय, सीओ सिटी आलोक, मिश्रा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
