संवाद सूत्र, *कुलदीप माहेश्वरी*
ग्राम पंचायत में हुये विकास कार्यों की गुणवत्ता को बारीकी से परखा
मिरहची, एटा: शुक्रवार की दोपहर संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ मंडल सर्वेश चंद्र यादव, रजत यादव श्रम उपायुक्त मनरेगा लखनऊ नोड़ल अधिकारी अलीगढ़ मंडल, प्राविधिक परीक्षक टीएसी अलीगढ़़ मंडल विवेक वार्ष्णेय, श्रम उपायुक्त मनरेगा एटा प्रभुदयाल ने संयुक्त रूप से ब्लाक क्षेत्र मारहरा की ग्राम पंचायत जिन्हैरा में हुये विकास कार्यों को बारीकी से परखा।
विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन परशुराम आदर्श अमृत सरोवर, पशु शैड़, इण्टरलॉकिंग, खडंजा, कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक स्कूलों में हुये कार्यों, नाली निर्माण, एलईडी लाइट व्यवस्था आदि कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अमृत सरोवर का कार्य तेजी से कराने के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण कराये जाने के लिये बीडीओ मारहरा मनोज कुमार शर्मा और ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता को निर्देशित किया। इस दौरान अधिकारियों ने बनाये गये इण्टरलॉकिंग सड़कों, खडंजों, चकरोड़, कच्चे चकरोड़ों को फीता डालकर नापतौल कराई। विकास कार्यों के निरीक्षण से अधिकारी संतुष्ट दिखे। निरीक्षण को आये अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में हुये विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश उपाध्याय, एडीओ पंचायत सतेंद्र वर्मा, कुलदीप निराला, तकनीकी सहायक जगवीर सिंह यादव, भगवान सिंह मौर्य, रविन्द्र चौहान, सुशील मौर्य, प्रशांत हल्दिया, विशाल गोला, रामनिवास जाटव आदि लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्सन–ग्राम पंचायत जिन्हैरा में हुये विकास कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करते संयुक्त विकास आयुक्त सर्वेश चंद्र यादव।
–ग्राम पंचायत जिन्हैरा में बने पशु शैड़ व प्राथमिक विद्यालय में हुये कार्यों को देखते अधिकारी।