— *जल संचय को दिये सुझाव*

संवाद सूत्र, मिरहची: ब्लाक क्षेत्र मारहरा की ग्राम पंचायत जिन्हैरा में जल शक्ति अभियान के तहत बन रहे अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे भारत सरकार के संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कैच द अभियान की सफलता के लिये जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

भारत सरकार के संयुक्त सचिव के साथ वैज्ञानिक बी नोड़ल अधिकारी अनाखा भी थीं। ग्राम पंचायत जिन्हैरा में निर्माणाधीन भगवान परशुराम अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अमृत सरोवर पर मौजूद जिला परियोजना अधिकारी निर्मल द्विवेदी, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता, तकनीकी सहायक जगवीर सिंह यादव, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी उपाध्याय, मनरेगा सहायक कुलदीप निराला आदि को निर्देशित करते हुये कहा कि अमृत सरोवर पर जो भी कार्यक्रम आयोजित किये जायें, तो वहां पर बड़ी संख्या में जनसमुदाय को आमंत्रित कर उन सभी को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया जाये। उन्होंने उपस्थित जनों को अवगत कराया कि कैच द रैन कैंपेन का शुभारंभ विगत 29 मार्च 2022 को किया जा चुका है। इसके अन्तर्गत 30 नवंबर 2022 तक विभिन्न रूपों में आयोजित किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चेकडेम, नदी, तालाब आदि के माध्यम से वर्षा जल संचयन पर जोर दिया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अगर लोगों ने जल संचयन पर जोर नहीं दिया तो आने वाले समय में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिये अधिक से अधिक ग्रामीणों को पानी की किल्लत को दृष्टिगत रखते हुये जल संचयन एवं घरों में जल का सदुपयोग करने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिये। उन्होंने अमृत सरोवर कार्य करा रहे कुलदीप निराला से पूछा कि उपरोक्त सरोवर में पानी कहां से आता है तो उन्होंने संयुक्त सचिव को बताया कि सरोवर में जल संचयन केवल वर्षा से ही होता है।

संयुक्त सचिव भारत सरकार सुरेंद्र प्रसाद यादव के अमृत सरोवर निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिक बी नोड़ल अधिकारी अनाखा, पी.डी. निर्मल कुमार द्विवेदी, संयुक्त बी.डी.ओ. यादवेंद्र यादव, ए.डी.ओ. पंचायत सतेंद्र वर्मा, ए.डी.ओ. ए.जी. महेंद्र सिंह, ऊर्दू अनुवादक मु. रफीक, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश उपाध्याय, टी. ए. जगवीर सिंह यादव, पंचायत सहायक प्रशांत मौर्य, कुलदीप निराला, विशाल गोला, रोहित गौतम, सत्यम सिंह, आनंद उपाध्याय, मुनीश उपाध्याय, बबलू शर्मा, सुमित निराला आदि मौजूद रहे।

फोटो कैप्सन–ग्राम पंचायत जिन्हैरा में बन रहे भगवान परशुराम अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्देश देते संयुक्त सचिव भारत सरकार सुरेंद्र प्रसाद यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *