संवाद सूत्र, मिरहची: अपर जिला जज महाराजगंज सुंदरलाल जाटव ने बुधवार को सोनोंठ गांव पहुंचकर संविधान शिल्पी बोधिसत्व डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि वह सभी अपने जीवन का सर्वस्व अपने बच्चों को शिक्षित बनाने में करें।

महाराजगंज जनपद के अपर जिला जज सुंदर लाल ने बुधवार की दोपहर महाराज गंज से चलकर मिरहची क्षेत्र के गांव सोनोंठ पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का फीता काटकर अनावरण किया। तत्पश्चात अन्य अतिथियों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अपर जिला जज सुंदरलाल जाटव ने सजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुये मूर्ति पूजा का विरोध करते हुये बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने जीवन में साकार करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने बच्चों को शिक्षित बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अगर आज हम अपने बच्चों को शिक्षित बनाने में सफल हुये तो निश्चित रूप से हम सभी बाबा साहब के सपनों को साकार करने में सफल होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता नूरमुहम्मद ने कहा कि आज हम सभी को बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा। सपा जिला महासचिव रंजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल सागर, मोतीलाल सागर आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में डा.नरेश कुमार, सर्वेश उपाध्याय, संतोष सर्राफ, हिमालय सिंह लोधी, रमेश जाटव, कुलदीप यादव टीटू, संजू यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक भूदेव सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, भारत जाटव, बंटी प्रधान, नवलेश बौद्ध, सरिता बौद्ध, कुलदीप निराला, विकास बाबू, राधेश्याम, हरीशंकर सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। बाबा साहब की मूर्ति स्थापना से लेकर अनावरण कार्यक्रम के आयोजक सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक डा. रामस्वरूप रानावत ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

फोटो कैप्सन–सोनोंठ गांव में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा का फीता काटकर अनावरण करते अपर जिला जज सुंदरलाल जाटव।

–अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते अपर जिला जज सुंदरलाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *