जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : पुलिस ने एक बेहद प्रशंसनीय काम किया है। पीआरवी कर्मियों ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया है।

गुरूवार को तकरीबन सवा दस बजे पीआरवी 1283 इवेंट 3049 पर थाना मुजरिया अंतर्गत मुजरिया चौराहे से कॉलर ने एक्सीडेंट की सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुचकर देखा गया कि दो मोटर साइकिल आमने सामने से टकरा गई थी जिसमे मोटर साइकिल सवार दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये है । दोनो घायलों की हालत काफी नाजुक थी। काफी खून बह रहा था।
घायलों को।पीआरवी कर्मियों ने पीआऱवी से ले जाकर सीएचसी बिल्सी में भर्ती कराया । पीआरवी ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी । उपरोक्त किये गये सराहनीय कार्य को आमजनमानस द्वारा पीआरवी टीम की खूब प्रंशसा की गई।
