संजय शर्मा
बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर आज नि0 सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में सपा कार्यालय गाँधी नगर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया व गोष्ठी से पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए नि0 सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों के लिये सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया। वह भारत के किसान राजनेता व देश के पांचवे प्रधानमंत्री थे,चौधरी साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में व्यतीत किया।उनके द्वारा तैयार किया गया जमीदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था,उन्होंने लेखपाल के पद का भी सृजन किया,किसानों के हित में उन्होंने उत्तर प्रदेश भूमि सरंक्षण कानून पारित ।1979 में श्रद्ध्ये नेता जी मुलायम सिंह यादव व काँग्रेस की मदद से चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने।आज उनकी जयंती पर हम सभी समाजवादी साथी ये प्रण करते हैं कि किसानों,गरीबों,दलित व समाज के दबे कुचले वर्ग के हितों के लिये हर सम्भव संघर्ष करते रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता,बलवीर सिंह यादव,शशांक यादव,संतोष कश्यप,प्रदीप गुप्ता,राकेश गुप्ता,संजीव यादव,जितेंद्र यादव,लखन वाल्मीकि,ज्योति वाल्मीकि,पुष्पा देवी,शांति देवी,नूरी अफशां,सुमित कुमार,पिंकू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
