*प्रमुख समाजसेवी है भूरा सोलंकी*

अलीगढ l चंडौस थाना क्षेत्र के गांव कसेरु निवासी प्रमुख समाजसेवी भूरा सोलंकी को लगातार दो महीनों से फोन पर समाजसेवा बंद करने के लिए जान से मारने की धमकिया मिल रही है l शुक्रवार को एक बार फिर भूरा सोलंकी के पास एक फोन आया जिसमे उनको समाजसेवा का कार्य बंद करने के लिए कहां गया अगर एक सप्ताह में ऐसा नहीं किया तो किसी झूठे केस में फसाकर जेल भेजनें या फिर जान से मारने की धमकी दी गई है l साथ ही धमकी देने बाले कहां कि एक बार हमारे हमले से बच गए लेकिन बार,बार नहीं बचोगे l जिसके बाद भूरा सोलंकी ने लिखित शिकायत थाना पुलिस से करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है l बतादे कि 26 अगस्त की देर रात भूरा सोलंकी ज़ब अपने गांव कसेरु बाइक द्वारा लौट रहे थे तभी दो बाइको पर सवार चार अज्ञात लोगों द्वारा उनके ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया गया था जिसमे वह बाल-बाल बच गए थे उस समय भी घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था l जिसके कारण अज्ञात आरोपित लोगों के होंसले बुलंद हो गए और फिर से धमकी दे रहे है l गौरतलब है कि भूरा सोलंकी क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों में शुमार है उनके द्वारा धार्मिक सेवा संस्था कसेरु का संचालन भी किया जाता है जिसमे महिलाओं को निशुल्क सिलाई व बच्चों के पढ़ने के लिए निशुल्क लाइब्रेरी की सुविधा है l साथ ही संस्था द्वारा गरीब व असहाय लोगों की मदद व गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में भी सहयोग किया जाता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *