कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में माह के तृतीय शनिवार 20 अगस्त 2022 को तहसील पटियाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
तहसील सहावर में अपर जिलाधिकारी तथा तहसील कासगंज में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
———-