बदायूँः 13 जून। पूजा वाल्मीकि सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर शासन ने दो दिवसीय भ्रमण किया। सदस्य ने प्रथम कार्यक्रम 12 जून 2023 को नगर पंचायत कुंवरगांव में अधिशासी अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सदस्या ने लिपिक नितिन सक्सेना के साथ बैठक की।
बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पात्र स्वच्छकारो पुर्नवासन की योजनाओ की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास, सफाई कर्मचारियो की ई.एस.आई.कार्ड, ई.पी.एफ., पी.पी.एफ कटौती वर्तमान मानदेय, अवकाश, उपकरण पेन्शन की जानकारी ली गई, जिसमें स्वच्छकारो की एक मुश्त 40000/-रूपये का लाभ की लाभार्थियो की जानकारी प्राप्त नही हो सकी। बैठक मे सदस्य ने सम्बधित को निर्देशित किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ हर गरीब को मिलना चाहिए। नगर पालिका परिषद वजीरगंज में सदस्या के आगमन पर अधिशासी अधिकारी किसी बैठक में गये थे। कोई भी जानकारी प्राप्त नही हुई। नगर पंचायत सैदपुर सदस्या के आगमन पर अधिशासी अधिकारी अवकाश पर थे कोई संक्षिप्त जानकारी प्राप्त नही हुई।
नगर पालिका परिषद बिसौली आगमन पर अधिशासी अधिकारी ज्ञानेद्र सिहं व्दारा सदस्या का स्वागत किया गया एंव सदस्या ने अधिशासी अधिकारी के साथ बैठककर सरकार की कल्याणकारी योजनाओ“पात्र स्वच्छकारो पुर्नवासन की योजनाओ की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास, सफाई कर्मचारियो की ई.एस.आई.कार्ड,ई.पी.एफ., पी.पी.एफ कटौती वर्तमान मानदेय, अवकाश, उपकरण, पेन्शन की जानकारी ली गई, जिसमें स्वच्छकारो की एक मुश्त 40000/-रूपये का लाभ के लाभार्थियो की जानकारी प्राप्त की जिसमे 94 स्वच्छकारों को लाभ मिलने की जानकारी प्राप्त हुई।
नगर पंचायत फैजगंज में सदस्या के आगमन पर भी संम्बधित अधिकारी नही मिले फोन करने पर अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि उन पर अन्य नगर पंचायत का भी चार्ज है। कोई भी जानकारी प्राप्त नही हुई। नगर पंचायत इस्लामनगर में सदस्या के आगमन पर अधिशासी अधिकारी अवकाश पर बताए गये। सदस्या ने संम्बधित लिपिक के साथ बैठककर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ैपात्र स्वच्छकारो पुर्नवासन की योजनाओ की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास, सफाई कर्मचारियो की ई.एस.आई.कार्ड,ई.पी.एफ.,पी.पी.एफ कटौती वर्तमान मानदेय, अवकाश, उपकरण पेन्शन की जानकारी ली गई। स्वच्छकार से संबधित कोई जानकारी प्राप्त नही हो पायी। नगर पलिका परिषद बिल्सी में सदस्या के आगमन पर अधिशासी अधिकारी अवकाश पर थे कोई भी जानकारी प्राप्त नही हो सकी।
सदस्या द्वारा जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सांय 6ः00 बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी जिसमें केवल जिला सहायक प्रबन्धक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे। शेष सभी अधिकारीगण अनुपस्थित रहे
—-