अलीगढ़ 21 सितम्बर 2022

*जलचरों से जीवंत रहती हैं नदियां*

*-श्रीमती विजय सिंह*

 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गंगाघाट सांकरा पर बुधवार को भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत रिवर रैचिंग एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह व बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठा.श्यौराज सिंह ने एक लाख तीन हजार आठ सौ मत्स्य बीज (मछलियों के बच्चे) गंगा नदी में छोड़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ व अविरल बनाये रखने के लिए मछलियों का भी बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। साथ ही समस्त गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को भी गंगा को स्वच्छ बनाये रखने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

उप निदेशक मत्स्य अलीगढ़ एवं आगरा राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में अलीगढ़ जनपद से इस कार्यक्रम से शुरूआत की गयी है। उन्होंने जनसामान्य से आव्हान किया कि हम सभी का दायित्व है कि किसी भी कीमत पर छोटी मछलियां न पकड़ी जाएं। कार्यक्रम का संचालन आजादी के अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर नमामि गंगे भारत सरकार के सदस्य ज्ञानेश शर्मा, कमलेश बौद्ध, बृजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव, मनोज गुप्ता राष्ट्रवादी, डालचंद्र गुप्ता, संजू यादव, राजकुमार यादव प्रधान, पुष्पेंद्र यादव प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में मत्स्य विभाग के प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

—————

सहायक निदेशक सूचना, अलीगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *