उरई(जालौन)।पुलिस अधीक्षक जालौन श्री रवि कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल एवं थाना कोतवाली उरई की संयुक्त टीम द्वारा डमी मोबाइलों को वास्तविक मोबाइल बताकर व फर्जी बिल की रशीद देकर लोगों के साथ धोखाधडी कर ठगने वाले 3 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में देते हुए कहा कि ग्राम काकौड़ा तहसील पन्धवा जनपद खण्डवा म.प्र.निवासी दिलीप महाते व उनके पिता विक्रम महाते पुत्र मोतीलाल महाते तथा ग्राम इकतासा खरगौन म.प्र. निवासी राहुल जाधव पुत्र सुखराम को साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर पूंछ तांछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि वह कम कीमत के मोबाइल फोनो की फर्जी रसीदें बनाकर लोगों को धोखा देकर ऊंची कीमत के दामों के मोबाइल फोन बताकर कम कीमतों में अपनी जरूरत बता कर धोखा देकर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फांस कर बेचने का धंधा करते हुए साइबर क्राइम ब्रांच व कोतवाली उरई के दरोगा शैलेन्द्र सिंह व सिपाही संजय ने तीनों को पकड़ लिया।जिनके पास से 8 मोबाइल फोन व 3 मोटर साइकिलें,फर्जी मोबाइल बिल,एटीएम कार्ड, तथा 29 सौ रुपये नकद बरामद कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
