लखनऊ । सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों की ओर से उत्तर प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में साबरमती आश्रम से पदयात्रा स्वतंत्रता मार्च को झांकी दिखा कर इस कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की । इधर लखनऊ में काकोरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि चोरी चोरा कांड की याद में पूरे वर्ष प्रदेश में कार्यक्रम चलाए जाएंगे । प्रेस सूचना , दूरदर्शन और आकाशवाणी इन कार्यक्रमों के व्यापक आयोजन में समन्वय कर रहे हैं काकोरी के अलावा बलिया, झांसी और मेरठ में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । बलिया में प्रदेश के कबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही, झांसी में श्री मोती सिंह और मेरठ में श्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया । प्रधानमंत्री ने साबरमती में कहा कि वोकल फार लोकल को अपनाना बापू और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक अद्भुत श्रद्धांजलि है । प्रदेश में इस अमृत महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से वह वोकल फार लोकल के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है । लोग प्रेम कि इस स्तर बनी वस्तुओं की खरीद को प्राथमिकता दें । आरओबी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनीयों की थीम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल है । प्रदर्शनों में इन तीनों ही युग पुरुषों के जीवन और दर्शन से संबंधित चीज लगाए गए हैं हालांकि अन्य क्रांतिकारियों के भी चित्र लगाए गए हैं । गुमनाम क्रांतिकारियों के भी चित्र लगाए गए हैं । एडीजी आरपी सरोज ने बताया कि पीआईबी, दूरदर्शन और आकाशवाणी गुमनाम क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी उजागर करेगा ।
*******
*श्रीकांत*
