मेरठ : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में सिंघाड़े बिकने शुरू हो जाते हैं, इस समय जगह जगह सिंघाड़ा मिल रहा है। यह एक जलीय सब्जी है। जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके कैल्शियम, विटामिन ए, सी, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे कच्चा और उबालकर दोनों ही तरह से खाया जा सकता है। कुछ लोग इसका हलवा बनाकर भी खाना पसंद करते हैं। हम अपना खानपान दुरुस्‍त करके अपने स्‍वास्‍थ को ठीक रख सकते हैं। शरीर की बीमारियों का भी हमारे खानपान से संबंध रहता है।

कई बीमारियों से बचाता है

सिंघाड़े का आटा व्रत में ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। खानपान विशेषज्ञ डा. भावना गांधी का कहना है कि सिंघाड़ा खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। सिंघाड़ा खाने से गले में खराश और टांसिल ठीक होने के अलावा अनिद्रा की समस्या भी दूर हो जाती हैं।

ब्लड शुगर को करत है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए सिंघाड़ा काफी फायदेमंद है। यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता हैं। इसके साथ ही सर्दियों में अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। नियमित सिंघाड़ा खाने से सांस से जुड़ी समस्या से आराम मिलता है। वहीं इसे खाने से कब्ज, अपच और पेट संबंधी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। इसे खाने से भूख न लगने की समस्या भी दूर हो जाती है।

मजबूत दांतों के लिए भी है जरूरी

सिंघाड़े का सेवन करने से दांत और हड्डियां मजबूत होती है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने से यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को भी इसे खाने की सलाह दी जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *