जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

बदायूँ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को बदायूँ से भाजपा सांसद डाॅ संघमित्रा मौर्य ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया ।

सांसद विधानसभा बदायूं व विधानसभा बिल्सी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। विधानसभा बिल्सी के ग्राम भरकुईयां में अमृत सरोवर परियोजना पर जाकर वृक्षारोपण किया और सरोवर में कैसे बारिश का जल संचय करना है, कैसे सरोवर को स्वच्छ रखना है,पॉलीथीन का प्रयोग नही करना है इसको लेकर ग्रामवासियों को संबोधित किया।

बिल्सी विधानसभा के ब्लॉक बिल्सी में जल जीवन मिशन हर घर जल के अंतर्गत तकनीकी कार्मिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को सम्बोधित किया साथ प्रमाण पत्र व किट प्रदान की एवं विकास कार्यों हेतु ब्लॉक उझानी द्वारा आयोजित बोर्ड बैठक में सांसद संघमित्रा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रही। इस मौके पर सांसद ने कहा के कैसे ग्रामों को सुंदर,स्वच्छ बनाए जाएं उसको लेकर प्रस्ताव रखा एवम देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित किया।

नगर बदायूं में विविधता में एकता एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में सांसद ने शामिल हुए पंजाबी समाज के वरिष्ठ लोगों को पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया किया।

इस अवसर पर मुख्य अथिति केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ,उझानी से ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल,पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, व कार्यकर्ता बंधु साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *